इस पुस्तक में मैक्स वेबर के जीवन एवं चिन्तन की विस्तृत व्याख्या की गई है तथा वेबर की मूल रचनाओ की जर्मन एवं अंग्रेजी में क्रमवार जानकारी, उनकी प्रमुख रचनाओं के सार - संक्षेप के साथ ही विभिन वैचारिक अवधारणाओं पर वेबर और मार्क्स के विचारों का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है| वेबर द्वारा निरुपित एवं विश्लेषण समाजशास्त्र की विभिन्न आवधारणाओं पर प्रकाश डालने के साथ ही वेबर के आदर्श - प्रारूप, सामाजिक क्रिया, प्राधिकार और इसके प्रकार, प्रोटेस्टेंट धर्म की आचार संहिता और पूंजीवाद के विकास की आत्मा के विस्तृत विवेचन के साथ ही वेबर द्वारा अध्ययित एवं विश्लेषण विश्व के प्रमुख धर्मों यथा - चीनी - कंफुशीयन, यहूदी (प्राचीन जुडा धर्म), हिन्दू एवं बौद्ध धर्म की विस्तृत समाजशास्त्रीय विवेचना पुस्तक के 8 अध्यायों के अंतर्गत की गई है|



Reviews
There are no reviews yet.